चाय बागान से मिला 12 फुट लंबा किंग कोबरा, लोगों ने ली राहत की सांस 

नागराकाटा प्रखंड के नयासैली चाय बागान के लाइन काटा इलाके में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे 12 फुट लंबे किंग कोबरा सांप पकड़ आकर सांप प्रेमी के रूप में मशहूर युवक सैयद नईम बाबुन ने खुनिया रेंज के वनकर्मियों को सौंप दिया।

किंग कोबरा सांप लाइन कटी हुई जगह के एक घर की बाड़ पर चढ़कर फुंफकार रहा था। खबर पाकर युवक मौके पर पहुंचा और जहरीले किंग कोबरा को बचा लिया।

खुनिया रेंज के रेंजर सजल कुमार डे ने बताया कि बचाए गए किंग कोबरा सांप की लंबाई 12 फुट है। सांप को गोरुमारा जंगल में छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *