26/11 के आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोपी भारत का मोस्ट वांटेड तहव्वुर हुसैन राणा कुछ ही घंटों में भारत में होगा. राष्ट्रीय जांच एजेंसी और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की एक संयुक्त टीम उसे अमेरिका से भारत ला रही है. राणा ने अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए सभी कानूनी रास्ते आजमाए थे लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ.मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा दायर 405 पन्नों के पांचवें पूरक आरोपपत्र में 26/11 आतंकी हमले में राणा की संलिप्तता का उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार, राणा ने 11 नवंबर से 21 नवंबर, 2008 तक भारत में प्रवास के दौरान सह-साजिशकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साक्ष्य पुष्टि करते हैं कि राणा 20 और 21 नवंबर, 2008 को मुंबई में था और पवई के एक होटल में ठहरा था।
आज भारत आएगा 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा
