मुर्शिदाबाद में देर रात बैग भर के ताजा बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस  फरक्का

मंगलवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना अंतर्गत भवानीपुर इलाके में बैग भर के ताजा बम मिलने से हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरक्का थाना पुलिस ने इन बमों को बरामद किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध बैग पड़े होने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

तलाशी लेने पर बैग के अंदर से कई ताजा बम बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि किसी नापाक इरादे से इन बमों को वहां रखा गया था। बमों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को सूचित कर दिया गया है।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है। फरक्का थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *