दिल्ली से आई किशोरी को बंधक बना किया गैंगरेप

बिहार के मोतिहारी जिले में दिल्ली से आई नाबालिग किशोरी से शुक्रवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। दिल्ली के दादरी निवासी किशोरी उत्तम नगर निवासी दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी पहुंची थी। शातिरों ने होटल में कमरा दिलाने का झांसा देकर दोनों को शहर के सिहुलिया जमला ले जाकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने दोस्त को भगा दिया और दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में दोस्त के सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया। बंजरिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी दोस्त के साथ दिल्ली से सीतामढ़ी जा रही थी। सीतामढ़ी में युवक का नानी घर है। दोनों अभी पुलिस अभिरक्षा में हैं। दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के बयान पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, वह दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अपने एक दोस्त के साथ 13 मार्च की रात 10 बजे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन के बाहर जब वे चटाई खरीद रहे थे, तब नगर थाना क्षेत्र के महमूद नगर निवासी अब्बास आलम और तुफैल आलम ने उन्हें रुकवाकर पूछताछ की। सीतामढ़ी जाने की बात सुनते ही आरोपियों ने रात होने का हवाला देकर होटल में कमरा दिलाने का झांसा दिया और उन्हें अपनी अपाची बाइक पर बैठाकर एक किराए के मकान में ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *