भारती एयरटेल ने पटना सहित देशभर में अपना ‘कस्टमर डे २०२६’ मनाया है। यह कंपनी के भीतर चलाया गया एक व्यापक अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझना और उनकी सेवाओं के अनुभव को लगातार बेहतर बनाना है। इस पहल के तहत कंपनी के लगभग २०,००० कर्मचारियों ने अपने दफ्तरों से बाहर निकलकर सीधे फील्ड में काम किया। इस अभियान में कंपनी की नेतृत्व टीम के सदस्यों से लेकर विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने फ्रंटलाइन टीमों के साथ मिलकर ग्राहकों की शिकायतों और सुझावों पर ध्यान दिया।
क्षेत्रीय दौरों के दौरान इन कर्मचारियों ने फील्ड इंजीनियरों के साथ जाकर उनके तकनीकी काम को करीब से देखा, साथ ही घरों और दुकानों का दौरा कर सीधे ग्राहकों से संवाद किया। इसके अलावा, रिटेल आउटलेट्स और सर्विस सेंटरों पर भी कर्मचारियों ने ग्राहकों से बातचीत की ताकि सेवाओं में सुधार के लिए वास्तविक फीडबैक प्राप्त किया जा सके। एयरटेल के अनुसार, इस तरह की पहल से कंपनी और ग्राहकों के बीच संबंध मजबूत होते हैं और कर्मचारियों को अपनी सेवाओं की वास्तविक चुनौतियों को समझने का मौका मिलता है।
