‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का खौफनाक लुक आया सामने

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित ऐक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए सोमवार का दिन खास साबित हुआ, क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म से अक्षय खन्ना का ज़बरदस्त और डरावना लुक आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। नए पोस्टर में अक्षय खन्ना अब तक के सबसे तीखे और खूंखार अंदाज़ में दिखाई देते हैं। उनके चेहरे पर पड़े खून के छींटे और आंखों में तैरती ठंडक यह साफ बयां करती है कि फिल्म में उनका किरदार कितना घातक और प्रभावशाली होने वाला है। पोस्टर में उनकी तीखी नजरें ही दर्शकों पर गहरा असर छोड़ने के लिए काफी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *