पूरे सम्मान के साथ जलपाईगुड़ी में मनाई गई अंबेडकर की जयंती 

संविधान निर्माता बी.आर.अम्बेडकर की जयंती जलपाईगुड़ी में विभिन्न स्थानों पर पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। आज जलपाईगुड़ी नगरपालिका की पहल पर नगरपालिका परिसर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पूर्ण प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के माध्यम से इस दिवस को गरिमा के साथ मनाया गया। जलपाईगुड़ी नगरपालिका के चेयरमैन पापिया पाल ने माल्यार्पण किया।

 इस अवसर पर वार्ड नं. 12 के पार्षद मणीन्द्रनाथ बर्मन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इसके साथ ही जिला कांग्रेस की ओर से भी इस दिवस भी गरिमा के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के साथ कई कार्यक्रम हुए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिनाकी सेनगुप्ता, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमलान मुंशी, महासचिव असीम तरफदार व अन्य ने माल्यार्पण किया। साथ ही आज वार्ड नंबर 12 में भी जन्मदिन पूरी गरिमा के साथ मनाया गया। वार्ड पार्षद मणींद्रनाथ बर्मन ने डॉ. बी.आर.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *