जलढाका नदी किनारे हाथी का शव मिलने से फ़ैली  सनसनी

उत्तर बंगाल में एक और जंगली हाथी की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। जलढाका नदी के किनारे से हाथी का शव मिलने से सनसनी फ़ैली हुई है। डुआर्स स्थित जलढाका नदी के किनारे से सुबह करीब 7 बजे एक हाथी का शव देखा गया।

गुरुवार रात हुई भारी बारिश के बाद, शुक्रवार सुबह 7 बजे स्थानीय निवासियों को डुआर्स स्थित जलढाका नदी के किनारे एक हाथी का शव मिला। इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। जानकारी मिली है कि  वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे। 

जानकारी  अनुसार  इस इलाके में हाथी लगातार घूमते रहते हैं। हालाँकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि ऐसी घटनाएं बहुत कम ही हुई हैं। नाथुआ रेंज के रेंजर श्यामा प्रसाद ने कहा, “हाथी की मौत का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन आशंका है कि हाथी की मौत बिजली गिरने से हुई है। हाथी की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *