सिलीगुड़ी : नक्सलबाड़ी लायंस क्लब के तत्वावधान में और दार्जिलिंग जिला पुलिस के नक्सलबाड़ी पुलिस के सहयोग से नक्सलबाड़ी में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन गुरुवार को नक्सलबाड़ी थाना परिसर में किया गया। इस शिविर में कुल 40 लोगों की आंखों की जांच की गई।
इस अवसर पर लायंस अध्यक्ष कौशिक आचार्य, नरेंद्र प्रसाद, प्रहलाद कुमार विश्वास, देवप्रसाद भौमिक, निमाल्य विश्वास, बनवारी लाल माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, राज कुमार मोदी, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कौशिक आचार्य ने बताया कि यह नेत्र जांच शिविर प्रत्येक माह के अंतिम गुरुवार को नक्सलबाड़ी थाने में आयोजित किया जाता है।
शिविर में आम लोगों की आंखों की जांच की जाती है। यदि मरीजों को मोतियाबिंद की समस्या होती है, तो उन्हें मोतियाबिंद परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया जाता है। आज शिविर के दौरान विभिन्न परीक्षण भी किये गये। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अप्रैल माह में एक मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
