होली से पहले रंग-बिरंगे मुखौटे, होली का टी-शर्ट, पिचकारी सहित अन्य होली सामग्री से सज चुका है बाजार, लोग खूब कर रहे हैं खरीदारी

जलपाईगुड़ी में होली का उमंग उल्लास पूरे जोरों पर है. लोगों ने होली खेलने की तैयारी शुरू कर दी हैं.  इसलिए होली के लिए बाजार में विभिन्न लेख लिखे सफेद टी- शर्ट, मुखौटे और पिचकारियां बिकने लगे हैं। कल होली है और इस अवसर पर जलपाईगुड़ी के होली बाजार लोगों से खचाखच भरे नजर आए।

तरह-तरह की होली शर्ट से लेकर तरह-तरह की पिचकारी, रंग-बिरंगे मुखौटे व अन्य होली सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार होली का बाजार सफेद होली टी-शर्ट से पट गया है। विक्रेताओं का कहना है कि इस साल होली के सामानों की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि कल हुई बारिश के कारण होली बाजार को कुछ नुकसान हुआ था, लेकिन आज बाजार में चहल-पहल है। बिक्री बहुत अच्छी है, जो होली की दुकानों में देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *