बोकारो पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है

गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी मोड़ के पास एक आवास में छापामारी कर 155 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सुभाष कुमार और सोनू राय शामिल हैं। सुभाष कुमार और सोनू राय गोमिया थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी में शामिल थे। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब भी बरामद की है। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *