केनरा रोबेको ने पूरे पश्चिम बंगाल में 19 दिवसीय निवेशक शिक्षा बस यात्रा शुरू की

भारत की दूसरी सबसे पुरानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी केनरा रोबेको एएमसी (केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की इनवेस्टमेंट मैनेजर) पश्चिम बंगाल में म्यूचुअल फंड के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘निवेश बस यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। यह यात्रा 16 जून 2025 से शुरू होगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को आसान भाषा में म्यूचुअल फंड में निवेश के फायदों, जोखिमों और ज़रूरी जानकारी से परिचित कराना है, ताकि वे बेहतर वित्तीय फैसले ले सकें। यह बस यात्रा राजधानी कोलकाता से शुरू होकर हावड़ा, दुर्गापुर और आसनसोल होते हुए 19 दिनों में सिलीगुड़ी पहुंचेगी। केनरा रोबेको एएमसी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री रजनीश नरूला ने कहा, “निवेश की दुनिया में जानकारी से कीमती कुछ नहीं होता। एक जागरूक निवेशक न केवल अपने लिए बेहतर निर्णय लेता है, बल्कि एक मजबूत और जीवंत वित्तीय व्यवस्था के निर्माण में भी योगदान देता है। हमारी यह ज़िम्मेदारी है कि हम लोगों को म्यूचुअल फंड निवेश के फायदों और संभावनाओं के बारे में शिक्षित करें।”

उन्होंने आगे कहा, “इसी सोच के तहत हम ‘निवेश यात्रा’ को पश्चिम बंगाल लेकर आ रहे हैं। इस पहल का मकसद है लोगों की वित्तीय समझ को बेहतर बनाना, उन्हें पैसे के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रेरित करना और सोच-समझकर दीर्घकालिक निवेश करने की आदत विकसित करना।” यह बस हर शहर के प्रमुख सोसायटीज़, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों से सीधे संवाद करेगी। यह एक डिजिटल अनुभव केंद्र के रूप में काम करेगी, जहां वीडियो और बातचीत के ज़रिए म्यूचुअल फंड से जुड़ी जानकारी आसान ढंग से दी जाएगी।

केनरा रोबेको एएमसी के हेड – सेल्स एंड मार्केटिंग श्री गौरव गोयल ने कहा, “हमारे लिए सबसे अहम है – सही जानकारी देकर निवेशकों को सशक्त बनाना। यह बस यात्रा एक जमीनी पहल है, जो लोगों तक सीधे पहुंचने का माध्यम बनेगी। हमारा उद्देश्य है म्यूचुअल फंड को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना, निवेश को सरल बनाना और व्यावहारिक सलाह देना।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *