मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लौट रहे रांची, जा सकते हैं घाटशिला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पुरे 12 दिनों बाद रांची लौट रहे हैं। वे बीते 12 दिनों से नेमरा गांव में अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के क्रिया-कर्म में जुटे हुए थे। बता दें कि शिबू सोरेन के निधन के बाद 5 अगस्त से सीएम रामगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में ही थे। श्राद्ध कर्म सभी पारंपरिक विधि-विधान को पुरा कर लेने के बाद रविवार को हेमंत सोरेन दिशोम गुरु की अस्थियां विसर्जित करने रजरप्पा दामोदर नदी गए थे।

रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घाटशिला भी जा सकते हैं। वे शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों मुलाकात कर सांत्वना देने घाटशिला जा सकते हैं।

बता दें कि जिस दिन दिशोम गुरु का श्राद्ध कर्म होना था उसी दिन रामदास सोरेन का निधन हो गया था। जिस कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामदास सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये उनके लिए एक बेहद खास और भावुक पोस्ट किया था उअर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *