आज दोपहर मालदा पहुंचेंगी सीएम ममता

मालदा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद में अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद आज दोपहर मालदा पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री का सरकारी सेवा वितरण कार्यक्रम कल मालदा जिला खेल संघ मैदान में आयोजित होने वाला है। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आज दोपहर करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से मालदा जिला खेल संघ मैदान के बगल में बने हेलीपैड पर उतरेंगी।

फिर सीधे महानंदा भवन जाएंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारी मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर अंतिम क्षणों की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। स्लीपर डॉग और बम निरोधक दस्ते के अधिकारी मुख्यमंत्री के हेलीपैड ग्राउंड का स्थल निरीक्षण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *