सिलीगुड़ी में चुनावी रणभेरी: शंकर घोष ने व्यापारियों को ‘गीता’ भेंट कर शुरू किया प्रचार, मेयर गौतम देव से कड़े मुकाबले के आसार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही सिलीगुड़ी में चुनावी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है। सिलीगुड़ी के निवर्तमान विधायक और भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने अपने अभियान की कमान पूरी तरह संभाल ली है। कल रात से ही दीवार लेखन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने के बाद, आज सुबह उन्होंने व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।  आज सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद शंकर घोष अपने समर्थकों के साथ सिलीगुड़ी के व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में पहुँचे।

शंकर घोष ने सिलीगुड़ी के प्रसिद्ध महावीर स्थान के व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर वोट की अपील की। व्यापारियों के बीच उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।  इसके बाद उन्होंने हिलकार्ट रोड और शहर के विभिन्न बाजारों में घूम-घूमकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों से सीधा संवाद किया। इस बार सिलीगुड़ी की लड़ाई बेहद दिलचस्प और कड़ी मानी जा रही है:भाजपा: निवर्तमान विधायक शंकर घोष ने मैदान संभाल लिया है।वाम मोर्चा: वाम दलों ने नगर निगम के वार्ड संख्या २९ के पार्षद शरदिंदु चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाकर अपनी दावेदारी पेश की है।

तृणमूल कांग्रेस: हालांकि टीएमसी की आधिकारिक सूची आज दोपहर जारी होगी, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि मेयर गौतम देव ही यहाँ से ताल ठोकेंगे।ऐसे में सिलीगुड़ी की सीट पर शंकर बनाम गौतम की पुरानी और कड़ी टक्कर होने की पूरी संभावना है, जिसे देखते हुए शंकर घोष ने ‘डोर-टू-डोर’ कैंपेन पर जोर देना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *