पेट्रोल छिड़क पिता-पुत्र को जिंदा जलाया, बेटे की मौ*त

रास्ते के विवाद में पड़ोसी ने सुषुप्तावस्था में पिता-पुत्र को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। इसमें पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर है। घटना कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र स्थित कुरसैल पंचायत के कचोरा गांव की है। पुलिस ने आरोपित पड़ोसी घनश्याम मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर रात रामकल्याण मंडल (45) और इनका पुत्र सुनील कुमार मंडल (12) घर के बरामदे पर चौकी पर सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ने इन पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। आग की उठती लपटों ने घर को भी चपेट में ले लिया, जिससे स्वजन की नींद खुल गई। चीख सुन

गांव वाले पहुंचे और आग पर काबू पाया, किंतु तब तक पिता और पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से दोनों को भागलपुर बर्न वार्ड भेजा गया, जहां सुनील की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलस चुके पिता

का उपचार चल रहा है। डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल व एसपी शिखर चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। एसएफएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाया। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार. किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण रास्ता का विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *