ITR-2 फाइल करना अब और आसान, आयकर विभाग ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए अच्छी खबर है। अब ITR-2 फॉर्म को भी आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल (https://incometax.gov.in/iec/foportal/) के जरिए सीधे ऑनलाइन भरा जा सकेगा। विभाग ने यह सुविधा 18 जुलाई 2025 से शुरू कर दी है। जिन करदाताओं के पास कैपिटल गेन, क्रिप्टोकरेंसी से आय, या अन्य किसी विशेष स्रोत से इनकम है, उनके लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी।

आयकर विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि ITR-2 फॉर्म अब प्री-फिल्ड डेटा के साथ पोर्टल पर उपलब्ध है, जिससे टैक्सपेयर्स को रिटर्न भरना और आसान हो जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2024-25 और असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 तय की गई है। गौरतलब है कि अब तक ITR-1 और ITR-4 ही ऑनलाइन फाइल करने की सुविधा में शामिल थे, जबकि ITR-3 के लिए फिलहाल सिर्फ एक्सेल यूटिलिटी उपलब्ध है। विभाग जल्द ही इसे भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

कुल मिलाकर, आयकर विभाग का यह नया कदम रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *