नवादा सदर अस्पताल के दवा स्टोर रूम में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में स्टोर रूम धुएं और लपटों से भर गया। इस घटना में लाखों रुपये की दवाइयां समेत अन्य मेडिकल सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, सिविल चैंबर के ठीक बगल में करकट और
लोहे की सीट से अस्थायी रूप से मेडिकल स्टोर बनाया गया था, जहां अस्पताल में उपयोग होने वाली बड़ी मात्रा में दवाइयों का भंडारण किया गया था। ऐहतियातन सर्जिकल वार्ड को मरीजों से खाली कर दिया गया है और उन्हें दूसरे रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।
सदर अस्पताल के दवा स्टोर में लगी आग, अफरातफरी
