चण्डीगढ़ और अमृतसर हवाई अड्डों से विमान सेवाएं शुरू

चण्डीगढ़ और अमृतसर हवाई अड्डाें पर फिर से उड़ानें शुरू हो गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर के चलते 6 व 7 मई की रात यहां हवाई सेवाएं बंद की गई थी। अब सीजफायर होने के बाद सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटीज की मीटिंग में एयरपोर्ट खोलने का फैसला लिया गया। अचानक हुए इस फैसले के चलते हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या अभी नाममात्र है। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार सुबह से यहां हवाई सेवाएं सुचारू होंगी।

सोमवार को अमृतसर व चण्डीगढ़ में हवाई अड्डा एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक हुई। बैठक में पाकिस्तान और भारत के

सीजफायर की घाेषणा के बाद की परिस्थितियाें का आकलन करने के बाद हवाई अड्डों पर विमान सेवाएं फिर से संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया। इसके बाद पूरे एयरपाेर्ट पर सीआईएसएफ व राज्य पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पूरे हवाई अड्डा परिसर की जांच के बाद हवाई अड्डे काे खोल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *