बॉक्स ऑफिस पर ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ फुस्स

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते नई रिलीज फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे निराशाजनक साबित हुए हैं। आमिर खान प्रोडक्शन की ‘हैप्पी पटेल’ और वरुण शर्मा–पुलकित सम्राट स्टारर ‘राहु केतु’ सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में नाकाम रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन नई फिल्मों से कहीं बेहतर प्रदर्शन 44 दिन पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ कर रही है, जो अब भी मजबूती से टिकी हुई है।

वीर दास अभिनीत ‘हैप्पी पटेल’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया और इसने 1.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई महज 2.75 करोड़ रुपये रही। वहीं दूसरी ओर ‘राहु केतु’ ने शनिवार को करीब 1.60 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *