Infinix Smart 10 कल भारत में होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix का Smart 10 कल (25 जुलाई) भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Unisoc T7250 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। Infinix Smart 10 को चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। Flipkart पर Infinix Smart 10 के लैंडिंग पेज से इसके डिजाइन, प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। यह स्मार्टफोन व्हाइट, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 700 nits होगा। इसमें DTS द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्पीकर मिलेंगे। इसके फ्रंट में कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसका कैमरा यूनिट 2K वीडियो रिकॉर्डिंग वाला होगा। इसका कैमरा सिस्टम डुअल LED फ्लैश के साथ वर्टिकल कैमरा आइलैंड में है। Infinix Smart 10 में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी बिना इस्तेमाल के 28 दिनों तक चलेगी। यह 40 घंटे का कॉलिंग टाइम और करीब 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देगी। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Infinix के XOS 15 पर चलेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें एक अलग AI बटन शामिल है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T7250 होगा।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm हेडफोन जैक, USB टाइप-C पोर्ट और UltraLink ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि UltraLink से यूजर्स बिना सिम कार्ड या नेटवर्क के भी कॉल ले पाएंगे। हालांकि, UltraLink केवल दो Infinix स्मार्टफोन के बीच ही काम करेगा। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 25,000 से ज्यादा ड्रॉप्स के लिए टेस्ट किया जा चुका है। हाल ही में देश में इनफिनिक्स का हॉट 60 5G+ लॉन्च हुआ। यह स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में पेश किए गए हॉट 50 5G का अगला वर्जन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *