मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर के श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव पहुँचीं। उन्होंने पूरे परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी हैं।

कल्पना सोरेन के साथ-साथ कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस मुश्किल समय में संबल देने की कोशिश की। बता दें कि भरत कपूर का हाल ही में हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया था और उन्हें विनम्र व्यक्तित्व का धनी बताया था। इसके साथ ही तमाम नेता मंत्रियों ने कहा था कि भरत कपूर जैसे लोग समाज की पूंजी होते हैं और उनका जाना अपूरणीय क्षति है। कल्पना सोरेन की मौजूदगी से शोकाकुल परिवार को भावनात्मक सहारा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *