नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा स्पीकर के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए टीएमसी पर निशाना साधा है। शुभेंदु अधिकारी ने स्पीकर के उस फैसले का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के एक विधायक का माइक बंद करने का आदेश दिया था। शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को तृणमूल विधायकों पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि बंगाल के स्पीकर बिमान बनर्जी असंवैधानिक कामों में लिप्त हैं। वो लापरवाही से काम कर रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि दिल्ली में क्या हुआ। केजरीवाल ने विजेंद्र गुप्ता के साथ भी यही किया था। उनकी आवाज दबाई जा रही थी और आज वे दिल्ली में स्पीकर हैं। 10 महीने इंतजार करें, हम बिमान बनर्जी और ममता बनर्जी को हरा देंगे।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एक बार जब बीजेपी सरकार बना लेगी, तो हम टीएमसी के सभी मुस्लिम विधायकों को उठाकर इसी सड़क पर (राज्य विधानसभा के सामने) फेंक देंगे।
विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दिया बयान
