आम की पेटियों में बिहार हो रही थी शराब की तस्करी, मालदा जीआरपी ने किया पर्दाफाश , एक तस्कर को दबोचा  

मालदा जीआरपी ने आम की  पेटियों  में विदेशी शराब की तस्करी  का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद की गईं। रविवार देर रात दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस में आम की पेटियों  के अंदर तस्करी के उद्देश्य से शराब की बोतलें पटना ले जाई जा रही थीं। 

जीआरपी पुलिस ने तस्कर को मालदा टाउन स्टेशन से धर दबोचा। जीआरपी पुलिस को विशेष सूत्र से सूचना मिलने पर आम की छह पेटियों में से तीन पेटियों से शराब की बोतलें बरामद कीं। गिरफ्तार तस्कर का घर बिहार के पटना में है।

मालदा टाउन जीआरपी आइसी प्रशांत रॉय ने बताया कि बरामद शराब की बोतलों का बाजार मूल्य करीब 19 हजार रुपये   है। चूंकि बिहार में विदेशी शराब पर प्रतिबंध है, इसलिए यह युवक मालदा आया और आम की पेटियों में शराब की बोतलों को तस्करी कर ट्रेन में ले जाने की फिराक में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *