मालदा पुलिस की बड़ी कामयाबी: बरामद किए गए करीब 600 मोबाइल, असली मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

विभिन्न समय पर खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में मालदा जिला पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने अलग-अलग नामी कंपनियों के कुल 594 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ‘प्रत्यर्पण’ कार्यक्रम के तहत सौंपे गए फोन शनिवार को मालदा जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष ‘प्रत्यर्पण’ (वापसी) कार्यक्रम के माध्यम से ये मोबाइल फोन उनके वास्तविक हकदारों को सौंप दिए गए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अभिजीत बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संभव जैन, डीएसपी (मुख्यालय) दीपेन तामांग सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक का बयान कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बरामद किए गए 594 मोबाइलों में से 66 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को औपचारिक रूप से सौंपे। जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने बताया कि, “आज पहले चरण में 66 लोगों को उनके फोन वापस किए गए हैं।

शेष मोबाइल फोन विभिन्न थानों के माध्यम से उनके असली दावेदारों तक पहुँचा दिए जाएंगे।”अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर लोगों ने मालदा जिला पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *