टक्कर के बाद टैंकर से मिथेनॉल का रिसाव, मची अफरातफरी

विहार-यूपी सीमा पर बलथरी समेकित जांच चौकी के समीप शुक्रवार को देर रात असम से गोरखपुर जा रहे मिथेनॉल के टैंकर में बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया।
टक्कर के बाद टैंकर का चैंबर से मिथेनॉल का रिसाव होने लगा।
जिससे अफरातफरी मच गई। अत्यंत ज्वलनशील होने की वजह से आग – लगने को आशंका के मद्देनजर मौके पर दमकल को सात गाड़ियां बुलायी – गई। एहतियातन एनएच 27 पर वाहनों का परिचालन एक लेन में कुछ देर के
लिए रोक दिया गया। अगल-बगल की दुकानों को बंद करा दिया गया। सड़क पर पानी और रासायनिक फॉग का छिड़‌काव किया गया। इसके बाद जेसीबी से सड़क पर पसरे मिथेनॉल
पर मिट्टी डाला गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेम चंद राम ने बताया कि बचाव कार्य चलाया जा रहा है। टैंकर से अत्यंत ज्वलनशील मिथेनॉल के रिसाव को रोकने की
कोशिश की जा रही है। टैंकर में 36 हजार लीटर मिथेनॉल लदा था। देर रात सदर एसडीपीओ प्रांजल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर उत्पाद अधीक्षक
अमृतेश कुमार, सड़क परिवहन पदाधिकारी मृत्युजंय कुमार, हेमंत कुमार, थानाध्यक्ष दर्पण सुमन कैंप कर रहे हैं। पदाधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *