सास की हत्या! बहू की बेरहमी ने ली 70 वर्षीय महिला की जान, फरार आरोपी की तलाश जारी

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसोपुर इलाके में एक 70 वर्षीय महिला की सास के साथ बहू द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और मातम का माहौल है।
मृतका की पहचान साबरा खातून (पति: कादिर कुरैशी) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार घर में अकेला पाकर बहू गुल अफसा खातून ने अपनी सास को कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद बेलन और अन्य घरेलू सामान से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और जख्मों पर मिर्ची भी डाली गई। लगातार पिटाई से साबरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका के पति कादिर कुरैशी ने बताया कि उनकी पोती ने पूरी घटना की जानकारी दी। पोती के अनुसार उसकी मां ने दादी को कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद किया और बेलन से बुरी तरह पीटा। साबरा खातून बार-बार पूछ रही थीं कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है और उनकी क्या गलती है, लेकिन बहू ने पिटाई जारी रखी। घटना के बाद आरोपी बहू अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। गंभीर हालत में घायल साबरा खातून को परिवार और मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साबरा खातून के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बेटियां और चार बेटे हैं। मृतका के बेटे अनवर और परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि आरोपी बहू गुल अफसा खातून का मायका पालीगंज के मुस्लिम मोहल्ला में है। घटना के बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ वहां फरार हो गई। साबरा खातून के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बेटियां और चार बेटे हैं। मृतका के बेटे अनवर और परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि आरोपी बहू गुल अफसा खातून का मायका पालीगंज के मुस्लिम मोहल्ला में है। घटना के बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ वहां फरार हो गई। पुलिस ने पालीगंज में भी छापेमारी की, लेकिन आरोपी फरार रही। शव को पटना एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया और परिवार को सौंप दिया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *