अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने मुंगेर में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया

आभूषण उद्योग की वैश्विक दिग्गज कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ने आज जमालपुर, मुंगेर में अपने नए शोरूम के भव्य उद्घाटन के साथ पूर्वी भारत में अपने विस्तार का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया। इस शोरूम का उद्घाटन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया।  यह लॉन्च बिहार के बाजार के प्रति कल्याण ज्वेलर्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक शॉपिंग अनुभव का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इस शोरूम को बेहतरीन आभूषणों के एक संपूर्ण गंतव्य के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें ब्रांड के सभी प्रमुख सिग्नेचर लेबल उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर करिश्मा कपूर ने कहा, “कल्याण ज्वेलर्स के इस महत्वपूर्ण शोरूम का उद्घाटन करना मेरे लिए वाकई खुशी की बात है। मैंने हमेशा इस ब्रांड की सराहना की है, क्योंकि यहाँ भरोसे के साथ-साथ  पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाता है और ग्राहकों की पसंद और नापसंद को सबसे पहले रखा जाता है। ज्वेलरी इंडस्ट्री में गुणवत्ता और कारीगरी के मामले में कल्याण ज्वेलर्स ने बेहतरीन मानक स्थापित किए हैं, और मुझे खुशी है कि अब मुंगेर के लोगों को भी ज्वेलरी खरीदारी के लिए यह शानदार विकल्प मिला है।” लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, कल्याण ज्वैलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “मुंगेर में हमारे नए शोरूम का उद्घाटन बिहार में हमारी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। हमें खुशी है कि हम अपने ग्राहकों के और करीब आकर उन्हें बेहतरीन डिजाइनों के साथ गुणवत्ता, सेवा और पारदर्शिता के अपने मानकों का अनुभव करा सकेंगे। हम ग्राहकों का स्वागत करने और उनके खास पलों का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।”

लॉन्च के अवसर पर, कल्याण ज्वैलर्स ने सभी उत्पादों पर 0% मेकिंग चार्ज की घोषणा की है।* इसके अलावा, ब्रांड का विशेष गोल्ड बोर्ड रेट, जो बाजार में सबसे कम और सभी कल्याण शोरूम में एक समान माना जाता है, सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे ग्राहकों को कीमतों में पूरी पारदर्शिता मिलेगी। कल्याण ज्वैलर्स में बिकने वाली सभी ज्वैलरी BIS हॉलमार्क के साथ आती है और कई स्तरों की शुद्धता जांच से गुजरती है। इसके साथ ही ग्राहकों को कल्याण ज्वैलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसमें सोने की शुद्धता की गारंटी, आजीवन मुफ्त मेंटेनेंस, उत्पाद की पूरी जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक नीति शामिल है—जो ब्रांड के भरोसे को और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *