कूचबिहार मेडिकल कॉलेज में आउटडोर विभाग बंद होने से मरीजों को हो रही है परेशानी 

आरजी कर अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल का आह्वान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आहूत हड़ताल के परिणामस्वरूप कूचबिहार मेडिकल कॉलेज का आउटडोर विभाग के साथ ही आज निजी अस्पतालों में  आउटडोर विभाग भी  बंद हैं। 

डॉक्टर चैंबर में काम नहीं कर रहे हैं। कई लोग अपने मरीजों को दिखाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उनको वापस लौटना पड़ रहा है.हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *