फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि वह अपनी “सरकार” फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर काम कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन स्टारर “सरकार” एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कहानी महाराष्ट्र की सामाजिक-राजनीति पर आधारित थी और यह बच्चन के किरदार सुभाष नागरे के नेतृत्व वाले ताकतवर नागरे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती थी। इस परिवार को राज्य में एक समानांतर सरकार चलाते हुए दिखाया गया है।
इसका पहला पार्ट 2005 में आया था, इसके सीक्वल “सरकार राज” और “सरकार 3” क्रमशः 2008 और 2017 में रिलीज़ हुए थे। सुप्रिया पाठक, के.के. मेनन, अभिषेक बच्चन और अमित साध जैसे कलाकारों ने इस फ्रेंचाइजी में अहम भूमिकाएँ निभाई थीं।
