सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध फिर से चलाया गया अभियान, खालपाड़ा स्थित गोदाम में मारा गया छापा

सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से खालपाड़ा में एमआर रोड से सटे एक गोदाम में छापेमारी कर बड़ी संख्या में प्लास्टिक कैरी बैग  शुक्रवार को  जब्त किया गया। सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों में चलाये जा अभियानों के बावजूद भी शहर के बाजारों में प्लास्टिक कैरी बैग आसानी से मिल रहे  हैं।

प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल को रोकने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम विभिन्न रणनीति अपना रहा है, लेकिन इसके बावजूद कैरी बैग चल रहा है। सिलीगुड़ी नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर मृगांक डे ने कहा कि उनका प्रयास जारी रहेगा।

इससे पहले भी शहर के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाया गया था। लेकिन कुछ बाजारों में प्लास्टिक कैरी बैग चल रहे हैं। इसके लिए अब उन्होंने गोदामों  में अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *