सिलीगुड़ी के मशहूर मॉल पर चला नगर निगम का हथौड़ा, अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

मंगलवार को नगर निगम की ओऱ से सिलीगुड़ी सेवक रोड स्थित एक मशहूर मॉल पर अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। आरोप है कि मॉल के कुछ हिस्सों का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था। शिकायत के आधार पर नगर निगम ने अवैध निर्माण की पहचान कर उसे ध्वस्त कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, आनंद कुमार बंसल नाम के एक व्यक्ति ने नगर निगम में मॉल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सभी दस्तावेजों की जांच की और मालिक को नोटिस भेजा।

लेकिन आरोप है कि मालिक ने तय समय सीमा के भीतर भी कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार, नगर निगम ने मंगलवार को मॉल में तोड़फोड़ करने का फैसला किया। आज नगर निगम के कर्मचारियों ने भक्तिनगर थाने की पुलिस की मौजूदगी में मॉल के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *