तूफान का तांडव: सिलीगुड़ी में भारी नुकसान, प्रभावितों की मदद के लिए रात भर सड़कों पर रहे मेयर

मंगलवार रात आए महज १० मिनट के कालवैशाखी तूफान ने सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण शहर के कई वार्डों में बड़े पेड़ गिर गए, जिससे घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को काफी नुकसान पहुँचा है।घटना के तुरंत बाद हरकत में आते हुए, मेयर गौतम देव रात ९ बजे से ही सड़कों पर उतर आए।

उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और डरे हुए नागरिकों को ढांढस बंधाया।आज  सुबह होते ही मेयर एक बार फिर प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकल पड़े। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि गिरे हुए पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया है ताकि यातायात में कोई बाधा न आए। मेयर ने मुख्य रूप से वार्ड संख्या ३१, २८ और २२ का दौरा किया।

खालपाड़ा गांधी मैदान के पास एक छोटी पान की दुकान के मालिक कैलाश राय से मिलकर मेयर ने उन्हें सांत्वना दी, जिनकी दुकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। खालपाड़ा में एक विशाल पुराना बरगद का पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था, जिसे नगर निगम की टीम ने युद्धस्तर पर काम करके साफ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *