टाटा मोटर्स और जेएलआर ने तमिलनाडु में शुरू किया नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट रेंज रोवर इवोक होगा पहला उत्पाद

भारत की अग्रणी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने तमिलनाडु के रानीपेट जिले के पनापक्कम में अपनी नई अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का संचालन शुरू कर दिया है। यह एक ग्रीनफील्ड प्लांट है जिसे इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अगली पीढ़ी के वाहनों के उत्पादन के लिए विकसित किया जा रहा है। इस प्लांट से बाहर निकलने वाला पहला वाहन स्थानीय स्तर पर निर्मित ‘रेंज रोवर इवोक’ है, जो अपनी आधुनिक विलासिता और बेहतरीन कारीगरी के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

इस प्लांट का औपचारिक उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु एम.के. स्टालिन और टाटा संस व टाटा मोटर्स के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान कई गणमान्य मंत्री, जन प्रतिनिधि और टाटा समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। यह नई सुविधा न केवल क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देगी, बल्कि उच्च तकनीक वाले वाहनों के निर्माण में भारत की क्षमता को भी वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *