सिलीगुड़ी में बनेगा देश का सबसे बड़ा महाकाल मंदिर, आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी शिलान्यास

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देश का सबसे बड़ा महाकाल मंदिर बनने जा रहा है। आज शाम राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आधिकारिक तौर पर इस भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं।

यह मंदिर सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चांदमनी क्षेत्र में बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए कुल 18 एकड़ जमीन आवंटित की है। इस विशाल मंदिर परिसर में भगवान शिव की एक भव्य प्रतिमा और एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी होगा।

विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस मंदिर के निर्माण से उत्तर-पूर्वी भारत में धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) को एक नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति प्राप्त होगी। दीघा के जगन्नाथ मंदिर और कोलकाता के ‘दुर्गा आंगन’ के बाद, यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक और बड़ी धार्मिक-सांस्कृतिक पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *