फिल्म ‘बागी 4’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

5 सितंबर को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।अब दूसरे दिन की कमाई के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं।

पहले दिन जहां ‘बागी 4’ ने दमदार ओपनिंग करते हुए 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को केवल 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में ‘बागी 4’ की कुल कमाई भारत में 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नज़र आए हैं, जबकि पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *