फिल्म ‘सैय्यारा’ चार दिन में हिट हुई

‘सैय्यारा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है और नए रिकॉर्ड बनाते हुए हर उम्मीद को पार कर लिया है। इसने पहले वीकेंड में ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए रेड 2 और केसरी चैप्टर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, अहान पांडे और अनित पड्डा अभिनीत इस फिल्म ने तीसरे दिन 2025 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में भी शानदार एंट्री कर ली। आइए यहां जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को ‘सैय्यारा’ का रिजल्ट कैसा रहा है? चौथे दिन ‘सैय्यारा’ ने कितनी कमाई की? अहान पांडे और अनित पड्डा की ‘सैय्यारा’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस नई स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। ऐसा सालों बाद हुआ है जब नए स्टार्स की फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों की ओर उमड़ रहे हैं और शोज हाउसफुल जा रहे हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर वैसे तो लोग काफी उत्साहित हैं, लेकिन बिना किसी प्रमोशन के इस फिल्म ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। इस फिल्म ने बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन करने के बाद ‘सैय्यारा’ ने सोमवार को भी टॉप किया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘सैय्यारा’ ने रिलीज के पहले दिन 21.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 20.93 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 26 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 37.50 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 35.75 करोड़ रुपये की कमाई की। Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैय्यारा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 18.57 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ ‘सैय्यारा’ की चार दिनों में कुल कमाई अब 101.82 करोड़ रुपये हो गई है। ‘सैय्यारा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कमाल कर दिया है। इस फिल्म ने चार दिनों में न सिर्फ 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, बल्कि अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर’ के 94.48 करोड़ के नेट कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसका अगला शिकार ‘सिकंदर’ है। पांचवें दिन ‘सैय्यारा’, ‘सिकंदर’ से आगे निकल जाएगी और साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। महज चार दिनों में हिट हुई ‘सैय्यारा’ ‘सैय्यारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 45 करोड़ है और इसने महज चार दिनों में अपने बजट से दोगुनी से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इसे हिट का खिताब मिल गया है। आपको बता दें कि महज चार दिनों में ‘सैय्यारा’ ने अपने बजट का 126.26 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *