एसबीआई की एटीएम उखाड़ स्कॉर्पियो पर ले गए शातिर

करजा थाने के मड़वन स्थित एसबीआई की एटीएम को शातिरों ने शनिवार अहले सुबह उखाड़ लिया। शातिरों ने गैस कटर से वारदात को अंजाम दिया है। सायरन बजने पर आनन-फानन में एटीएम केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया। सभी नकाबपोश बदमाश स्कॉर्पियो से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद शातिरों ने एटीएम को स्कॉर्पियो पर लादलिया और आराम से फरार हो गए। एटीएम में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद
था। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे करने से पहले तक की वारदात कैद है। हालांकि, एटीएम केंद्र के बाहर दूसरी दुकान पर लगे सीसीटीवी में शातिरों की सारी करतूत दिख रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन की। सरैया सीडीपीओ गरिमा भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने शातिरों के छूटे मास्क, टोपी आदि जब्त कर फिंगरप्रिंट लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *