बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल शुक्रवार मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद दो घंटे तक परिसर में चप्पे-चप्पे की जांच की गई। हालांकि, कही भी कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। लेकिन, करीब पांच घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही और देर शाम तक लोग सहमे रहे।
इस बीच, परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर विधानसभा के सचिव के आधिकारिक ई-मेल पर आये अज्ञात ई-मेल में कहा गया था कि विधानसभा परिसर और दक्षिण भारत के नेता रजनीकांत के आवास पर 12 बम रखे हुए हैं। शुक्रवार की शाम पांच बजे सभी बम एक साथ फटेंगे। इसीलिए यदि खाली कराना चाहते हो तो करा लो।
ई-मेल मिलने के बाद विधानसभा
अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तत्काल सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अध्यक्ष के निर्देश पर मुख्य सचिव और डीजीपी को सूचना दी गई। इसके बाद तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर डॉग
स्क्वायड दस्ता को बुलाया गया। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, यह किसी असामाजिक या शरारती तत्व की करतूत प्रतीत हो रही है। इस मामले में सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *