केरल में शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों में रबीउल इस्लाम (18), रुबेल शेख (22) और अलीम शेख (30) नामक तीन युवक हैं। रबीउल इस्लाम और रबीउल शेख मालदा के वैष्णवनगर थाना अंतर्गत परदेवनापुर शोभापुर ग्राम पंचायत के जोड़ हाजीपारा इलाके के रहने वाले थे।
वहीँ अलीम शेख कुंभीरा ग्राम पंचायत के गोधनटोला इलाके का रहने वाला थे। ये सभी चिनाई के काम के लिए केरल गए थे। रात में जब वे एक पुराने घर में सो रहे थे, तभी घर ढह गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर शुक्रवार सुबह 10 बजे मौत की खबर आते ही पूरे इलाके में आंसुओं की लहर दौड़ गई। मालदा जिला प्रशासन हादसे में मरने वालों की तलाश कर रहा है।
आर्थिक तंगी के कारण रुबेल शेख अपनी पढ़ाई छोड़कर केरल में काम करने चले गए थे। कल उनकी अपने परिवार से आखिरी बातचीत हुई थी। गांव वालों ने बताया कि सभी मृतक प्रवासी मजदूरों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।घटना के बाद से इलाके में मातम छाया हुआ है। खबरों के मुताबिक आज रात तक शव घर पहुंचने की उम्मीद है।
