टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को जानकारी दी की उसने जून महीने में 20 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की और कुल बिक्री 4,02,001 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल जून में यह आंकड़ा 3,33,646 यूनिट्स था। कंपनी के अनुसार, दो-पहिया वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जो कि 3,22,168 यूनिट्स से बढ़कर 3,85,698 यूनिट्स हो गई। इसके साथ ही, घरेलू दो-पहिया बिक्री में 10 प्रतिशत का उछाल आया, जो कि 2,55,734 यूनिट्स से बढ़कर 2,81,012 यूनिट्स हो गई।तीन-पहिया वाहनों की बिक्री में भी 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई और जून में 16,303 यूनिट्स बिकीं।
टीवीएस मोटर कंपनी की जून में बिक्री 20% बढ़ी
