तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला दारोगा जख्मी

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला दारोगा जख्मी हो गयी। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया है।
घटना सोमवार की दोपहर गंगा पथ पर खाजेकलां थाना क्षेत्र के सीता घाट के पास घटी। दुर्घटना में महिला दारोगा का स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गया। जहां रोजाना की तरह 2018 बैच की महिला दारोगा भारती कुमार स्कूटी पर सवार होकर खाजेकलां थाना ड्यूटी पर जा रही थी। तभी गंगा पथ पर विपरीत दिशा
से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भारती कुमार सड़क पर गिर गयी। उन्हें गंभीर चोट लगी है। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विद्यानंद वर्मा ने बताया कि आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *