अग्नि एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

जलपाईगुड़ी में अग्नि एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। अग्नि एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन कैसे किया जाए या इसके लिए क्या किया जाना चाहिए, इस पर जानकारी देने के लिए एक निजी होटल में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

 कार्यशाला में जलपाईगुड़ी नगर पालिका डोमकल विभाग के अधिकारी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी और व्यवसायी समुदाय के विभिन्न प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य यह जानना है कि अग्नि एवं खाद्य सुरक्षा के बारे में वास्तव में किस तरह का कानून है या इस कानून में क्या कहा गया है।

आम लोगों और व्यवसायियों को किस प्रकार से कानून का अनुपालन करना चाहिए और उनको इसके लिए क्या- क्या  काम किया जाना चाहिए, इस पर भी यहां चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *